Page 1 of 2

दस्तक

Posted: Tue Jan 25, 2011 1:47 pm
by csahab
दिल पर दस्तक दे रहा है
तेरा कोई,
पूछता हूँ तो कहती है
मैं तेरा ही साया हूँ,
एक बार फिर तुझसे
मिलने आयी हूँ,
क्यों छुपता है मिलने से
तुझे हाल बताने आयी हूँ,
जिस्म पर न सही
दिल पर तेरा आज भी कब्ज़ा है,
बस दूर हूँ तुझसे
ये खता हमारी है,
ऑंखें बंद करू तो
चेहरा आज भी तेरा देखती हूँ,
पुरानी यादों का किस्सा
आज भी चलता है,
वो मेरी बात पर
हौले से मुस्कुराना,
ना चाहते हुए
मेरी बात मानना,
मेरे बालों के साये मे
तेरा गुनगुनाना,
तेरा मेरे लिये
नये नये शब्द बनाना,
जाड़े की सुनहरी धूप में
तेरा यादों का ताना-बाना,
आज भी उन्हें सोच कर
दिल का किसी कोने मे मुकुराना,
सोचती हूँ वो रात दुबारा आ जाये
तेरे आगोश की महक फिर ताज़ा हो जाये,
तू मुझे बेवफा कहे
या कुछ और नाम दे,
पर मेरी वफ़ा का नाम आज भी तू है
तुझे छोड़ कर
तेरे साथ ही जीती हूँ,
तू मेरे साथ नहीं तो क्या
मेरी यादों में तू हरपल रहता है,
दस्तक दे रही हूँ
अब तो दरवाजे खोल दे,
बिना पूछे आज भी
नहीं आना चाहती,
रूह बन गई तो क्या
आज भी तेरी आदतों से वाकिफ़ हूँ,
तेरी याद आज भी मुझे
बांधे रखती है,
वो खुशबू का साया मैं हूँ
जो कभी-कभी तेरे पास से गुजरता है,
बन कर झौंका हवा का
आज भी तुझे महसूस करती हूँ,
तेरे आगोश की कशिश में
सिमटने के लिये आज भी तड़पती हूँ ।

©csahab
http://www.twitter.com/csahab

Re: दस्तक

Posted: Tue Jan 25, 2011 3:06 pm
by jainpooja29
total filmi andazzz....it was fun reading!!

Re: दस्तक

Posted: Tue Jan 25, 2011 3:09 pm
by csahab
Thanks Pooja

Re: दस्तक

Posted: Wed Jan 26, 2011 9:18 am
by vikas
i am not much of a poem guy, but I think this is nice. its more like a song! pooja is right, its like a film song! its got a nice feel to it...

Re: दस्तक

Posted: Sat Jan 29, 2011 4:26 pm
by yogendrarahul
well done mr. junior akhtar !!! :wink:

Re: दस्तक

Posted: Sat Jan 29, 2011 4:50 pm
by csahab
Thanks dear

Re: दस्तक

Posted: Sun Jan 30, 2011 2:45 pm
by TruthHurts
nice stuff. why dont you try to get someone to compose a song with it?

Re: दस्तक

Posted: Sun Jan 30, 2011 7:38 pm
by Pencil_Girl
"वो खुशबू का साया मैं हूँ " wah! wah!

nice one, csahab! really nice! and yes, you should try to get it sung/composed...

Re: दस्तक

Posted: Mon Jan 31, 2011 11:47 am
by jainpooja29
yes even i think you must try to get it composed....it would be really fun listening!! :)

Re: दस्तक

Posted: Mon Jan 31, 2011 12:26 pm
by csahab
Thank for your lovely comment .........let me think 2.

Re: दस्तक

Posted: Mon Jan 31, 2011 1:25 pm
by jainpooja29
dnt think too much just put it into action!!

Re: दस्तक

Posted: Mon Jan 31, 2011 1:37 pm
by csahab
मैडम इतनी जल्दी कैसे होगा ........अभी तो ज्यादा हुए भी नहीं है ......बस थोडा थोडा काम चल रहा है ..... अब में गंभीरतापूर्वक इस पर काम करता हूँ.....

Re: दस्तक

Posted: Thu Feb 03, 2011 10:57 am
by DesignBoyz
hey this is nice stuff. very nice. and yes, I agree with everyone that you should get it composed. know of any good music directors?

Re: दस्तक

Posted: Thu Feb 03, 2011 11:16 am
by csahab
NO desi dear.......looking

Re: दस्तक

Posted: Wed Feb 09, 2011 10:56 pm
by vikram sharma
superb stuff. i like this a lot. you are a champion with words!